जौनपुर: अपहर्ताओं की बाइक से कूद पड़ी मासूम | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव में शनिवार की रात सड़क किनारे घर के बरामदे में सो रही एक 11 वर्षीय बालिका को बिस्तर से उठाकर बाइक सवार उसे लेकर भाग रहे थे। घर से थोड़ी दूर आगे पहुंचे थे तभी बाइलका चलती बाइक से कूद पड़ी। इधर पीछा कर रहे ग्रामीणों को देख बाइक सवार भाग गए। पीडि़त बालिका के पिता ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी 11 वर्ष की बेटी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सोई थी। रात में करीब सवा दस बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और बिस्तर से बेटी को उठाकर बाइक पर बठा कर भागने लगे। शोर सुनकर गांव वालों ने भी पीछा कर लिया। करीब दो सौ मीटर आगे बाइक धीमी हुई तो बालिका चलती बाइक से कूद गई।
इधर पीछा कर रहे गांव के लोगों को अपनी तरफ आता देख बदमाश फरार हो गए। पुलि घटना की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। लेकिन किन परिस्थितियों में लड़की का अपहरण करने की कोशिश की गई छानबीन की जा रही है।