जौनपुर: सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में करें सहयोगः विजय चौरसिया | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय को लेकर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां विजय चौरसिया की अध्यक्षता में स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर (पठनइया) गांव में शान्ति समिति की बैठक हुई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलायें और शान्ति व सौहार्द कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करें। फैसले के मद्देनजर पूरे जनपद में धारा 144 प्रभावी है। क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस सदैव सचेष्ट है। कहीं भी अशान्ति की स्थिति उत्पन्न होती दिखायी दे तो तत्काल सूचित करें।
अशान्ति पैदा करने वाले अराजक तत्वों पर कार्यवाही होगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राम विलास, आरएन गिरि के अलावा ग्राम प्रधान राना प्रताप सिंह, मो. शफीक खान, मो.फिरोज खान, मंसूर अहमद, खान जिलानी, शाहरूख खान, बरकत खान, आशिक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर के सुइथाकला क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक
करके शान्ति की अपील करते थानेदार विजय चौरसिया।
|