जौनपुर: अग्रिम सेवा के लिये जौनपुर के निरंकारी हरियाणा रवाना | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सन्त निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में 72वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 16, 17, एवं 18 नवम्बर को हरियाणाके पानीपत में सुनिश्चित है। विश्व स्तरीय समागम की समुचित व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण करने के लिये दिल्ली सहित आस-पास के प्रदेशों व क्षेत्रों से संत निरंकारी मण्डल के स्वयंसेवी सेवादल के जवान लगभग एक महीने से पहुंचते हैं।
इस अग्रिम सेवा में भाग लेने का सौभाग्य जौनपुर को भी मिला है, इसलिये यहां के सभी ब्रान्चों से लगभग 100 सेवादल के जवान अग्रिम सेवा के लिये हरियाणा के लिये रवाना हो गये। इस आशय की जानकारी स्थानीय निरंकारी मण्डल के मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।