• प्रदेश प्रभारी ने कहा- राजनीतिक चेतना रैली के साथ राजनैतिक पार्टी बनायी जायेगी

 गोण्डा। अखिल भारतवर्षीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के प्रभारी अटल गुप्ता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जायसवाल समाज से अपना फायदा उठाने के बाद राजनैतिक पार्टियां उनको नींबू की तरह निचोड़ करके फेंक देता है। इसे जायसवाल समाज अब बर्दाश्त नहीं करेगा तथा एकजुट होकर अपने हक के लिये आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
 श्री गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक चेतना रैली के माध्यम से समाज को यह बताने का कार्य किया जायेगा। अब अपने साथ धोखा नहीं होने दिया जायेगा तथा जरूरत पड़ी तो राजनैतिक पार्टी भी बनायी जायेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे समाज को राजनीतिक हाशिये पर रखा जा रहा है, उसको दृष्टिगत रखते हुये यदि जरूरत पड़ी तो राजनीतिक अधिकार प्राप्त करने के लिये एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया जायेगा।
 उन्होंने कहा कि आगामी 2020 में निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरजमी पर एक ऐसी विशाल राजनीतिक चेतना रैली का आयोजन किया जायेगा। समाज को राजनीतिक पैमाने पर भी मुखर रूप से जगाया जायेगा। किसी भी समाज को आगे बढ़ना है तो राजनीतिक वजूद पैदा करना पड़ेगा। सभी के सहयोग एवं समर्थन से ऐसी राजनीतिक परिस्थिति पैदा करनी है जिससे अपना समाज राजनीतिक दृष्टि से भी सुदृढ़ एवं मजबूत हो सके।

DOWNLOAD APP