• तीन पारियों में आयोजित हुई परीक्षा, प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

जौनपुर। जनपद की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान डीडीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने रविवार को नगर के शकरमंडी स्थित तारा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की। जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के हर कोने से आए करीब 700 छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

परीक्षा तीन पारियों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुई। कार्यक्रम के उपरांत डीडीएस ग्रुप के डायरेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि सफल विद्यार्थियों को आगामी 3 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन नगर के तिलकधारी सिंह महाविद्यालय आयोजित होगा।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. डीपी सिंह, मैनेजर आरती सिंह, ग्लोरियस ब्यूटी पार्लर की संचालिका अर्चना तिवारी, खुशी ब्यूटी पार्लर की संचालिका गुड्डन मौर्य, मनालिसा ब्यूटी पार्लर की संचालिका रेडू गुप्ता, संजय उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद सिंह, गुरूपाल सिंह, सारथी सिंह, दिलरुबा परवीन, प्रियांशू मौर्य, दीपा गुप्ता, अरविंद गौड़, नीरज उपाध्याय, दीपेश कनौजिया, सूरज, सपन, दीपेश, नाहीद, परवीन, स्नेहा, धीरज, कल्पना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संस्था संचालिका आरती सिंह ने सभी सहयोगी शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



DOWNLOAD APP