जौनपुर: थाने में गंदगी देख भड़के एसपी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
खुटहन, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बुधवार को दोपहर खुटहन थाने का निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे एसपी को देख पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। कोई वर्दी ठीक करने में तो कोई अपनी टोपी खोजते नजर आया।
गाड़ी से उतरने के बाद एसपी सीधे थानाध्यक्ष के कार्यालय में पहुंच गये। जहां से पहले थानाध्यक्ष का लोकेशन लिया। उनके क्षेत्र में होने पर संतोष जताया। वहीं थाना प्रांगण में गंदगी देख वह भड़क गये। उन्होने अपराध रजिस्टर, थाने पर आने जाने वाले लोगो का विवरण रजिस्टर, माल खाना का निरीक्षण किया।
वांछित अपराधियों के विषय में विधिवत जानकारी हासिल की। वह थाना प्रांगण मे टहलते हुए आगे बढ़े। जहां घास फूस देखकर वह भड़क गये। तत्काल साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होने मेस और आरक्षी निवास का भी निरीक्षण किया। एसपी के साथ क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।