मुम्बई। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र उत्तर शक्ति के सम्पादक ओम प्रकाश प्रजापति को दमण द्वीप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री प्रजापति को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर दिया गया।
दमण द्वीप पर स्थित प्रदेश कार्यालय पर मुम्बई के सम्पादक
ओम प्रकाश प्रजापति को सम्मानित करते मनोज यादव,
कैलाश चन्द्रधारी यादव एवं अनिल यादव।
  दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, उत्तर यादव युवा संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैलाश चन्द्रधारी यादव एवं भोजपुरी अभिनेता अनिल यादव ने उन्हें माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


DOWNLOAD APP