जौनपुर: त्योहारों को लेकर जिला पुलिस गम्भीरः एसपी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- रविशंकर छवि के नेतृत्व में जवानों ने किया फ्लैग मार्च
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि, विजय दशमी, प्रतिमा विसर्जन सहित आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस काफी गम्भीर है। इसी को लेकर जनपद के तेज-तर्रार आरक्षी अधीक्षक रविशंकर छवि के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
जौनपुर में त्योहारों को लेकर जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते आरक्षी अधीक्षक रविशंकर छवि। |
इस दौरान जवानों के साथ यातायात पुलिस, यूपी 100 डायल के वाहन व जवान मौजूद रहे। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक विनोद सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजतपाल राव सहित तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जवान आदि शामिल रहे।