जौनपुर: हिन्दी दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। हिन्दी दिवस के अवसर पर सर्वोदय फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में आदर्श बागवानी पौधशाला के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन में मझौली के सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों एवं शिक्षकों ने पौधरोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि अपने जन्मदिन और ऐसे आयोजनों पर हम एक पौधा लगाएंगे और इस मुहिम को और आगे ले जाएंगे। बागवानी के संचालक रामजीत मौर्य ने कहा कि प्रकृति के इस अभियान में पौधों से संबंधित मैं पूर्ण सहयोग देता रहूंगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम भरो गौड़, नागा बाबा कुटी के प्रधान पुजारी रामसकल गिरी उपस्थित रहे। मुख्य ट्रस्टी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि ये वृक्ष हमारे प्राकृतिक धरोहर हैं। इसका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वृक्ष हमारे जीवन के साथी हैं। वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं।