अगर आप दोपहर में खाना खाने के बाद सोते हैं तो यह आप जरूर पढ़ें। दोपहर में खाने के बाद नींद आना कुछ लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, तो कुछ लोगों के लिए खराब। रिसर्च के अनुसार सप्ताह में 1-2 बार दोपहर में सोना आपके हार्ट के लिए अच्छा है। मगर लंच के बाद नींद आने पर तुरंत सोने की रोजाना आदत खतरनाक हो सकती है।
वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में पाया है कि सप्ताह में 1-2 बार दिन के समय सोना आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे कार्डियोवस्कुलर रोगों जैसे हार्टअटैक और Stroke से बचाव रहता है।

स्विटजरलैंड के शोधकर्ताओं ने दोपहर में सोने की आदत और खतरनाक बीमारियों का संबंध पता करने के लिए रिसर्च की है। इस रिसर्च में 35 साल से 75 साल के 3462 लोगों को शामिल किया गया। रिसर्च के दौरान पांच साल तक इन सभी लोगों के सोने की आदतों और शरीर में होने वाले बदलावों को नोट किया गया। इसके बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सप्ताह में 1-2 दिन 5 मिनट से एक घंटे की नींद हार्टअटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर के खतरे को 48 प्रतिशत तक घटा देती है। मगर यहां ध्यान देने की बात ये है कि एक घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों और रोजाना सोने वाले लोगों के लिए दोपहर की नींद खतरनाक साबित होती है।
दोपहर के खाने के बाद सोने का सही तरीका:
खाने के बाद कम से कम 10-15 मिनट तब टहलें। दोपहर के खाने के तुरंत बाद न सोएं। कम से कम 30 मिनट बाद ही सोएं। बहुत अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन करके न सोएं वरना आपको हार्ट बर्न की समस्या हो जाएगी। बहुत अधिक पेट भरकर खाना न खाएं अन्यथा आपके ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो जाएगी। 15 मिनट से एक घंटे की नींद दोपहर में फ्रेशनेस के लिए पर्याप्त है।




DOWNLOAD APP