जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के मोथहा गांव में शुक्रवार की रात एक किशोर को विषैले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इकाश (17) को रात में किसी विषैले जंतु ने काट लिया। पहले उसने ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने घरवालों को बताया।

घरवालों ने झाड़-फूंक वालों को बुलाकर झाड़-फूंक करवाया। जब हालत में सुधार नहीं हुआ। लोग उसको लेकर जिला चिकित्सालय गए। वहां के डॉक्टरों ने जो उसे मृत घोषित कर दिया। अगर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर उसको तुरंत अस्पताल लेकर गए होते तो शायद उसकी जान बच सकती थी।







DOWNLOAD APP