जौनपुर: दीवार गिरने से वृद्धा की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव में घर की कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर एक 75 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मड़ियाहूं ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के उक्त गांव निवासी कर्मराजी पत्नी बृजलाल गुप्ता 75 वर्ष अपने घर में सोई थी। शुक्रवार की दोपहर घर की कच्ची दीवार गिर गई। जिससे उसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे उठाकर तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मड़ियाहूं ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।