जौनपुर: पुरानी रंजिश में वृद्ध को मनबढ़ों ने पीटा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात मनबढ़ों ने एक वृद्ध को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भिखारीपुर गांव निवासी झंगू यादव (72) शनिवार की रात में शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। जहां पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो मनबढ़ युवक वहां से फरार हो गए।
परिजनों ने घायल वृद्ध को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।