जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के चरियाही गांव निवासी विनोद कुमार ने अपने पड़ोसी सुमन की छत पर चढ़कर छेड़छाड़ किया। यह मामला महिला द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर से प्रकाश में आया है।

पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन बीती रात अपने पति के साथ छत पर सोयी थी। इसी दौरान पड़ोसी विनोद कुमार उसके छत पर चढ़कर छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर वह चिल्लायी तो वह सुमन सहित उसके पति को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये अपनी छत पर कूदकर भाग गया।
इसके बाद जब महिला के परिजन आरोपी के घर पूछताछ करने गये तो उनके साथ बदतमीजी करते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी। इस पर सुमन ने पुलिस को तहरीर दिया जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।




DOWNLOAD APP