जौनपुर। बरसठी थाने की पुलिस ने 15 माह से फरार चल रहे किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीतापुर जिले का कर्मजीत राठौर का बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के फोन पर मिस काल से शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। लड़की अपने रिश्तेदार के यहां इलाहाबाद शादी में गयी तो वहां दोनो की मुलाकात होने के बाद प्यार और परवान चढ़ गया। दोनो वर्ष 2018 जनवरी माह में घर से भाग निकले थे। परिजनों ने थाने पर लड़की भगा ले जाने के आरोप में कर्मजीत के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पास्को एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। उसी समय से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कई बार पुलिस सीतापुर गयी लेकिन सफलता नही मिली।
आरोपी युवक कुछ दिन पूर्व लड़की को इलाहाबाद में छोड़कर फरार हो गया था। एक सप्ताह पूर्व थाने की पुलिस सीतापुर जिले में पहुंच कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे वहाँ से बरसठी थाने ले आयी। जहाँ शुक्रवार को इंस्पेक्टर रमेश यादव ने लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया।





DOWNLOAD APP