जौनपुर। जनपद के सिरकोनी मंडल के अध्यक्ष धर्मराज सिंह के ऊपर पड़ोसियों ने प्राणघातक हमला कर दिया। संयोगवश मंडल अध्यक्ष धर्मराज सिंह बाल-बाल बच गए लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी को चोटें आयी।

आरोप है कि पड़ोसी ने धर्मराज सिंह पर फावड़े से प्राणघातक हमला किया। जिससे वे बाल बाल बच गए लेकिन उनकी पत्नी को चोटें आई है। जमीनी विवाद को लेकर जब अगल-बगल के अन्य पड़ोसी मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे तभी उनके ऊपर हमला किया गया। उक्त मामले का ​वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।




DOWNLOAD APP