जौनपुर: फार्मासिस्ट ईश नरायन सेवानिवृत्त, साथियों ने दी विदाई | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जनपद के सुइथाकला क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात फार्मासिस्ट ईश नरायन यादव का चिकित्सालय परिसर में सोमवार को समारोह करके विदाई दी गयी। गौरतलब हो कि श्री यादव एक लम्बे समय तक इस पद पर बने रहने के बाद बीते 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. इन्द्रदेव भारती ने उनके कार्यकाल की सराहना किया। साथ ही कहा कि आज के परिवेश में ऐसे कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति का मिलना मुश्किल है। श्री यादव सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने श्री यादव को धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर इन्द्रमणि त्रिपाठी, संकठा तिवारी, शिवकुमार, अजय प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. धर्मेश चौहान ने किया। अन्त पशु चिकित्साधिकारी अढ़नपुर डा. आलोक सिंह पालीवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।