खेतासराय, जौनपुर। बारिश से कई जगह पर बिजली तारों पर पेड़ गिर गए थे। जिससे खेतासराय नगर सहित 50 गावों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लेकिन अभी तक बिजली विभाग द्वारा पेड़ों को हटवाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। जिससे उक्त नगर व गावों में चार दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

बुधवार की बारिश के चलते जौनपुर-शाहगंज मार्ग व खेतासराय-खुटहन मार्ग पर बिजली के तार पर कई पेड़ गिर गए थे जिससे बादशाही, सोंगर व अहिरो परशुरामपुर फीडस से जुड़े नगर सहित 50 गावों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं रहने से नगर के कई वार्डो में पेयजल की समस्या उत्पन हो गई है। नगर के पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित है  जिससे नगरवासी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। लोग आरओ का पानी मंगाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। शुक्रवार को नगरपंचायत द्वारा जनरेटर चला कर पेयजल आपूर्ति की गई। वहीं गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीओ विद्युत सुनील कुमार का कहना है गुरैनी व मनेच्छा के मध्य आधा दर्जन स्थानों पर 11 हज़ार वोल्टेज के तारपर पेड़ गिरने से उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप है। बादशाही उपकेंद्र पर अब पूर्वांचल के स्थान पर खेतासराय फीडर की आपूर्ति भी शाहगंज से जोड़ कर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। शाम तक आपूर्ति चालू होने की संभावना है।


DOWNLOAD APP