जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखवलियां गांव में बीते आठ जून को भूमि विवाद में हुई वृद्ध की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सप्ताहभर पूर्व आठ जून को शेखवलियां गांव की बिंद बस्ती में भूमि विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष हो गई। जिसमें रामदयाल बिन्द (52) की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों पक्षों से 12 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए थे। घटना में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों पर हत्या समेंत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर किया था। शनिवार की रात पुलिस ने घल पर दबिश देकर आरोपी पारस बिंद को गिरफ्तार कर लिया।




DOWNLOAD APP