जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कालेज के पास शुक्रवार को एक युवक को उसके ससुराल के लोगों ने जमकर पीटाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंच गयी। दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी।
हौज गॉव के रहने वाले राजेश कुमार की ससुराल कचगाव में है राजेश मुम्बई में रहकर बढ़ईगीरी का काम करता है। राजेश की शादी हुए अभी मात्र डेढ़ वर्ष ही हुए है। राजेश शादी के कुछ दिन बाद मुम्बई चला गया था।20 दिन पहले वह घर आया था। वह पूरे दिन मोबाइल पर ही बात करता रहता था। पत्नी को शक होने लगा। गुरुवार की शाम को राजेश मोबाइल घर पर छोड़कर बाजार गया था। उसी समय मुम्बई से किसी का फोन आया।

पत्नी ने मोबाइल उठाया तो दूसरी तरफ से एक लड़की ने बोलना शुरू किया। तब राजेश की पत्नी ने बताया कि वह राजेश की पत्नी है। इस पर उस लड़की ने बताया कि वह राजेश की प्रेमिका है।राजेश उससे शादी करने वाला है।वह नही बताया कि वह शादीसुदा है। यह कहकर उसने फोन काट दिया।राजेश के घर आते ही पति पत्नी में झगड़ा व मारपीट हुई। मायके वालों को जानकारी दी। उसके परिवार के लोग भी आ गए।सुबह राजेश बिना बताए मुम्बई जाने के लिए घर से निकल गया।
यह मालूम होते ही उक्त कालेज के पास ससुराल के लोग पहुंच गए। इसी बात को लेकर लोगों में कहासुनी और गाली गलौज हुआ। गुस्साए ससुराल वालों ने राजेश को जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शाम तक थाने में चल रही पंचायत बेनतीजा रही।




DOWNLOAD APP