जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव निवासी सतीश यादव (32), उनकी पत्नी इंद्रावती (30), पुत्री आरुषि (9) व आंचल (7) की कोटा राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के बारा कस्बे के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सतीश अपनी पत्नी, दो बेटियों, बेटे व आजमगढ़ निवासी अपने मित्र सिंटू के साथ शुक्रवार को ही बहन की शादी के बाद अहमदाबाद बोलेरो से निकले थे। बोलेरो चला रहे सिंटू की भी मौत हो गई। जबकि सतीश के बेटे कृष्णा (11) को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीरीबारी गांव निवासी बाल मुकुंद यादव के चार पुत्रों में सतीश तीसरे नंबर पर था। वह अहमदाबाद में प्राइवेट जॉब करते थे। वह अपनी बहन की लड़की की शादी में सम्मिलित होने के लिए बोलेरो से शुक्रवार को अपनी पत्नी, दोनों बेटियों, बेटे व आजमगढ़ निवासी मित्र सिंटू के साथ बोलेरो से अहमदाबाद जाने के लिए निकले थे। शनिवार को कोटा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के बारा कस्बे के पास बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चालक सिंटू, सतीश, उनकी पत्नी इंद्रावती, बेटी आरुषि व आंचल की मौत हो गई। वहीं बेटा कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार की शाम को घटना की जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सतीश के पिता बालमुकुंद परिजनों के साथ कोटा के लिए रवाना हो गए। उक्त घटना की जानकारी होने पर गांव में मातम छा गया।




DOWNLOAD APP