जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अहियापर में स्थित मौला बाबा की मजार पर पर दर्शन के लिए आई दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने मजार पर तैनात बाबा पर किशोरियों को गायब कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कदहरा की दलित बस्ती निवासी दो किशोरियां शुक्रवार को अहियापुर स्थित मौलाबाबा की मजारपर दर्शन करने आई थी। जहां से दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। दोनों अलग अलग परिवार की थी। गायब दोनों किशोरियों के परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शिकायती पत्र सौंपते हुए दोनों की तलाश करने की मांग की है।

एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को दिन में एक बजे दोनों किशोरियां अपनी चाचा और भाभी के साथ मौला बाबा के मजार पर दर्शन करने गई हुई थी। कि उसी समय वहां एक युवक मुंह बांधे आया और किशोरी के हांथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत दोनों ने अपनी भाभी व चाची से किया। उसके बाद दोनों किशोरियों के साथ दोनो महिलाएं मेले में मोबाइल छीनने वाले को ढूंढऩे लगी। इतने में अचानक दोनों किशोरियां नजर से ओझल गयी। काफी खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिली तो दोनों महिलाओं ने मजार के बाबा से शिकायत कर घटना के बारे मे बताया तो बाबा ने कहा कि जाओ भंडारी चौकी पर शिकायत करो।
दोनों किशोरियों के परिजनों ने आशंका जताई है कि मजार पर तैनात बाबा ने ही दोनों को गायब कराया है। जबकि मजार पर तैनात बाबा का कहना है कि किशोरियां इस मजार पर पहली बार नहीं आई थी। काफी दिनों से परिवार के लोग मजार पर आते और दर्शन पूजन कर जाते हैं। रोज सैकड़ों की तादात में लोग आते हैं। कौन कहां जा रहा वह कैसे बता सकते हैं। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की छानबी में जुटी है। शीघ्र ही किशोरियों के बारे में पता कर लिया जाएगा।



DOWNLOAD APP