जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार स्थिति माँ शीतला धाम में दर्शन करने आये हजारों दर्शनार्थियों को सोमवार की सुबह नौ बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शरबत पिलाकर मां के आशीर्वाद में अपनी भी भागीदारी बनाया।
कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप के कारण बढ़ते जा रहे तापमान को देखते हुए कार्यकर्ताओं के मन मे यह उत्तम विचार आया कि इस भीषण गर्मी में दूर-दूराज से चलकर मां के दर्शन के लिए आये हुए सभी श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं व बाजार में आये क्षेत्रवासियों को को दोपहर तीन बजे तक कार्यकर्तओं ने खड़े होकर शरबत पिलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सराहनी कार्य का श्रद्धालुओं व बाजरवासी सहित क्षेत्रवासियों ने खूब प्रसंशा किया।
इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सेक्टर संयोजक उद्रेश पटेल, राजेश दुबे, सुभाष तिवारी, बृजेश तिवारी, दिनेश तिवारी, पप्पू तिवारी, कुंडल महराज, मोहित तिवारी, शिवम दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP