जौनपुर: नहर में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के गोधना गांव के पास शनिवार की दोपहर शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोधना गांव के पास शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति दो दिन से गोधना गांव के पास टहल रहा था जो मानसिक रुप से विक्षिप्त दिख रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसओ बालेन्द्र यादव का कहना है कि कुछ महिलाओं ने बताया कि कई दिन से यह व्यक्ति टहलते देखा गया है। इसकी मौत लू लगने या किसी जन्तु के काटने से भी हो सकती है। क्योंकि उसके शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिला है।