सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाने पर चल रहे समाधान दिवस की गतिविधियों की जानकारी लेने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुँचने से कर्मचारियों में तेजी दिखाई पड़ी।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र लगभग 11.15 बजे समाधान दिवस में फरियादियों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। कर्मचारियों को हिदायत दिया कि 2 बजने का इंतजार न करते हुए ज्यों ज्यों आवेदन मिलते जाय निस्तारण करते जाय। राजस्व के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने थाना कार्यालय के अलावा पुलिस बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, लॉकप, असलहों का रखरखाव भी देखा। जीडी आदि का कम्प्यूटर में फीडिंग की भी जानकारी ली।
बैरक के कमरों में समुचित साफ़ सफाई न देख नाराजगी जाहिर की। लगभग आधे घण्टे के उनके प्रवास के दौरान विभगीय कर्मचारी अपनी कैप बेल्ट आदि ठीक करने में लगे रहे। कुल 22 मामलों में से तीन का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।


DOWNLOAD APP