जौनपुर। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर के मोहम्मद हसन डिग्री कालेज में मन की बात का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र भारत की विरासत है। इस आम चुनाव में मातृ शक्ति ने जमकर वोटिंग की। महिलाओं के लिए चुनावी बूथ बनाने का कार्य किया गया। रिकॉर्ड 78 महिलाएं सांसद चुन कर आई है।

जल परमात्मा का आशीर्वाद है। पानी बचाना हमारी सबसे बड़ी चुनौती। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। मैं आया नहीं हूं, आप मुझे लेकर आए हैं। आपने मुझे बोलने का अवसर दिया। चुनाव के कारण मन की बात में आप से बात नहीं हो पा रही थी। जिसे मैं बहुत मिस कर रहा था। नई उम्मीद के साथ नए भारत के निर्माण में आपका अभिनंदन है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने संचार माध्यमों से प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुना।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से जनता को अवगत कराने की जरूरत है। उसके लिए कार्यकर्ता पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, सुशील मिश्र, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, आशीष गुप्ता, सुनील गुप्ता सहित सेक्टर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP