• अभया महिला सेवा संस्थान ने आयोजित किया परिचर्चा का आयोजन

  आजमगढ़। अभया महिला सेवा संस्थान ने रविवार को अपना स्थापना दिवस समारोह मनाते हुये जनपद के हरबंशपुर में पर्यावरण संरक्षण, महिला हिंसा एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर परिचर्चा का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डा. शारदा सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण रचा-बसा है। सारी समस्याएं इस संस्कृति से दूर होने के कारण उत्पन्न हो रही हैं। डा. डीडी सिंह ने महिलाओं को सचेत करते हुये कहा कि शारीरिक श्रम करें, अन्यथा मशीन के प्रयोग से शरीर में बीमारियों के प्रकोप को रोक नहीं पायेंगे।
आजमगढ़ में अभया महिला सेवा संस्थान के स्थापना दिवस पर
आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के साथ मौजूद अन्य लोग।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शिक्षक डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने मोबाइल के प्रयोग के प्रति सचेत करते हुये कहा कि मोबाइल परिवार के बीच संवाद कम कर रहा है। यह अपनों में कम्युनिकेशन गैप कर रहा है। इसके अलावा रूचि अग्रवाल, डा. एके राय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत प्रतिमा पाण्डेय व संस्था सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने किया।
इस अवसर पर पूनम श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, अर्चना तिवारी, अनीता सिंह, एकता, तमन्ना, ज्योति, कंचन यादव, वन्दना शाह, कंचन, पूजा खुशबू, बबिता, ज्योति, गीता, चांदनी, पुष्पा, अर्पिता, रमाकांत, श्वेता, सुषमा, दीपशिखा, प्रियंका सोनी, प्रियंका यादव, मेघना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डा. सोनी पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।





DOWNLOAD APP