जौनपुर: यात्रियों को जहर खिलाकर लूटने वाला गिरफ्तार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने जहरखुरानी करके यात्रियों का सामान लूटने वाले एक शातिर जहरखुरान को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 375 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलिस क्षेत्र भ्रमण पर थी कि तभी सूचना मिली कि पर गैगेंस्टर एक्ट तथा लम्बी आपराधिक इतिहास का शातिर कोमल यादव निवासी जिवरात थाना नेवढ़िया किसी को शिकार बनाने के लिये खड़ा है। इसी पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जहरखुरान को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार कोमल के खिलाफ जफराबाद, नेवढ़िया, लाइन बाजार, खेतासराय, शहर कोतवाली में तमाम मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद सचान, राजकुमार यादव, विरेन्द्र सिंह, अनन्त यादव शामिल रहे।
जौनपुर के जफराबाद पुलिस द्वारा पकड़े गये जहरखुरान के साथ मौजूद पुलिस के जवान। |