जौनपुर। मानवता की मजबूती से ही धर्म जिन्दा रहेगा। मानवता की कमजोरी से इन्सान का मयार गिरता जा रहा है। मानव तो बहुत हैं किन्तु मानवता नजर नहीं आती है। अगर मानवता होती तो हम धरती को स्वर्ग कह पाते।

मानवता जिन्दा होती तो प्यार हर हृदय में बसा होता। दया, करूणा, प्रेम का भाव होता। एक-दूसरे के प्रति हित का भाव होता। मिलवर्तन का भाव जाग्रत होता। वास्तव में सद्भाव हृदय में बसा लिये जायं तो धर्मी भी हो जायेंगे और इन्सानियत का रूतबा बुलन्द करने वाले भी बन जायेंगे।
उक्त उद्गार जनपद के झासेपुर में निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये महात्मा मानिक चन्द तिवारी जोनल इंचार्ज ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उदय नारायण जायसवाल, अलगू राम, दुर्गा प्रसाद तिवारी, डा. रीता, सियाराम, शंकर, बहन मुदरी, महेन्द्र, रामचन्दर, सौरभ, राम खेलावन, राजेश आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन सचिन जायसवाल ने किया।



DOWNLOAD APP