जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के बसेरवा गांव में कबीर आश्रम बडइया पर चल रहे जन्मोत्सव कार्यक्रम में बिहार से शामिल होने आई एक महिला की तबियत खराब होने से मौत हो गई। जिन्हें आश्रम में ही समाधि दे गई।

निर्गुण ब्रम्ह के उपासकों की तपोस्थली कबीर विज्ञान आश्रम गद्दी बड़इया पर कबीर जन्मोत्सव को लेकर दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी बीच भंडारे में शामिल होने आई कुम्हार टोली कंकरबाग पटना बिहार निवासी फूला देवी पत्नी बैजू साहू की तबियत खराब हो गई। जब तक पति बैजू सहित अन्य लोग कुछ समझ पाते महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला की आश्रम पर ही समाधि दे दी गई। मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी तबियत खराब रहती थी।




DOWNLOAD APP