जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गॉव निवासी माला देवी पत्नी उमेश गिरी ने अपने सास के ऊपर जेवर कपड़ा लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। सास के चले जाने के बाद बहु माला ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बहू को थाने ले आई। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहीं है। सोमवार को दोनों की पंचायत थाने में हुई।

हौज गॉव निवासी उमेश गिरी पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान गिरी की शादी दो वर्ष पूर्व बिहार के भभुआ जिले के फाटा गांव निवासी माला गिरी पुत्री राजेन्द्र से हुई थी। उमेश गिरी मुंबई में रहकर प्राइवेटनौकरी करता है। किसी लड़की से अवैध संबंध होने के शक में पत्नी माला पति के पास जाना चाहती थी। उसने कई बार पति को फोन किया तो वह उससे बात करना बंद कर दिया। माला ने अपने भाई चंदन को बुलाया। उसे साथ लेकर मुम्बई गई। जहां जाकर एक खोली लेने के लिए अपना गहना और अस्सी हजार सहेज कर जाने की तैयारी की।
आरोप है कि सुबह उसकी सास विजय लक्ष्मी ने उसका सारा गहना और रुपये लेकर कहीं चली गई। इसे लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। माला की तहरीर पर पुलिस ने विजय लक्ष्मी को थाने बुलवाया। जहां सास ने पैसा गहना बिना बेटे के आए देने से इनकार कर दी। पुलिस ने दोनों के बीच पंचायत कराया लेकिन बात नहीं बनीं।




DOWNLOAD APP