मुंबई। मुम्बई अध्यक्ष अलका पाण्डेय के निवास देविका रोहाऊस कोपर खैराने में महिला काव्य मंच की तरफ से बारिश की रिमझिम के साथ विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हेमलता जी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन पुष्पलता, अबिवागी, पवन तिवारी, विनय शर्मा "दीप" ने किया। अलका पाण्डेय ने कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम अध्यक्ष अबीलागी जी व अतिथि हेमलता मानवी और पुष्पलता रही। अतिथियों का स्वागत कविता राजपूत व अलका पाण्डेय ने किया।

संचालन पवन तिवारी ने किया। कवियों ने काव्य पाठ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका पांडेय ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नैनीताल से पधारी पुष्पलता “पुष्पांनचली”, नाशिक से हेमलता “मानवी”, कविता राजपूत, चंद्रीका व्यास, सुशीला शर्मा, अलका पाण्डेय, हेतल कुमारी, पवन तिवारी, नंदलाल थापर, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सेवासदन, विश्वभर दयाल तिवारी, अरुण प्रकाश मिश्र “अनुरागी, “त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, अबि लागी, विजय मिश्रा, पुष्पलाला, कुलदीप सिंह “दीप”, विक्रम सिंह, विनय शर्मा दीप आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP