प्रयागराज: अजितेश जायसवाल ने योगी आदित्यनाथ का मनाया जन्मदिन | AAP KI UMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
प्रयागराज। जनपद के चिलबिला बाजार में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अजितेश जायसवाल के आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 47वां जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाने के साथ ही योगी जी के लम्बी उम्र की कामना किया। जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने योगी सरकार की तारीफ करते हुये कहा कि यह सरकार हर वर्ग के लिये कार्य कर रही है। 2 वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर ब्रिटिश जायसवाल, अर्पित केशरी, राजा केसरवानी, गोलू केशरी, राजेश जायसवाल, जतिन केशरी, प्रियांशु मिश्रा, शुभम केशरी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।