जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में चकमार्ग के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों मे मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोगों को हल्की चोटें आई है। गांव के लोगों ने किसी तरह से दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। सूचना के घंटों बाद पहुँची पुलिस ने दोनो पक्षों से 33 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

पपरावन गांव में चकमार्ग के विवाद को लेकर रविवार को विनोद यादव व विकास यादव के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख दोनों पक्षों के घर की महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गई। इस दौरान जमकर ईंट व पत्थर चले। जिसमें दोनो पक्षों से विनोद यादव, प्रेमादेवी, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव व बऊ को हल्की चोटे आई है। गांव के लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर कर दोनो पक्षों को शांत कराया। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों थाने ले आयी।
पुलिस ने एक पक्ष के विनोद यादव, अशोक यादव, बुद्धिराम, आरती देवी, प्रेमा देवी, रेनू देवी, प्रभावती देवी व दूसरे पक्ष के महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, आशीष कुमार, विकास यादव, दिलीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मुन्ना, सचिन यादव, बऊ यादव, राज कुमार, प्रेमचंद, राकेश यादव, मनी देवी, सुनीला देवी, पूनम देवी, गंगाजली, विमला देवी का शान्ति भंग में चालान कर दिया। वहीं पुलिस दूसरी तरफ बनकट गांव के जितेंद्र यादव, आशीष यादव, रविंद्र यादव, जोगिंदर यादव, अवधेश कुमार के साथ गहली गांव के विरेंद्र यादव, श्रीनाथ एवं कूसा गांव के श्रीकांत और विनय का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।




DOWNLOAD APP