जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि कैबिनेट सचिव भारत सरकार के 27 जून को आयोजित वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा सम्पूर्ण भारत के 255 जनपदों में जलशक्ति अभियान चलाये जाने हेतु इस जनपद को चयनित किया है।
अभियान जल संरक्षण करने के लिये जनान्दोलन के रूप में चलाया जाना है। यह अभियान 1 जुलाई से 2 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इसके लिये जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा लघु सिंचाई विभाग को नोडल विभाग एवं सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।




DOWNLOAD APP