लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर भाजपा की प्रदेश इकाई ने बधाई दी है। मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश की विशिष्ट भागीदारी के लिए भी संगठन ने उनको धन्यवाद दिया है।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कैबिनेट मंत्री बनने पर भी बधाई दी है। राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को भी कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दिया। वहीं संतोष गंगवार, यूपी से राज्यसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने और जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान और सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति को राज्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के साथ ही इतिहास रचने और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं व जनाकांक्षाओं को नई दिशा देने का कार्य किया है। इसको लेकर पार्टी कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर मिठाईयां बांटी।

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के जातीय गठबंधन को ध्वस्त करने की संगठन की रणनीति के अगुआ महेंद्र नाथ पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भी विशेष प्रसन्नता व्यक्त की गई। नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शपथ लेने वाले मंत्रियों को भी बधाई देते हुए पार्टी मुख्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और मोदी के पुनः प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, मीडिया सह सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी, मान सिंह, जगत नारायण दुबे, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाईपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित आदि ने बधाई दी।




DOWNLOAD APP