जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुल्तानपुर में रामचंद्र प्रधान के निवास पर मुमुक्षु सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा का रसपान प्रमोद दास जी महाराज करा रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा 13 मई से अनवरत चल रही है।

प्रमोद दास जी महाराज ने कहा कि भगवान से प्रेम करोगे तो भवसागर पार हो जाओगे। आज कलयुग में लोगों के बीच प्रेम खत्म होता जा रहा है। लोग एक दूसरे से ईर्ष्या और छल कपट का भाव रखते हैं। लोग अपने दुख से दुखी नहीं है। जितना दूसरे के सुख से दुखी हैं। इसी संसार में ऐसे लोग हैं जिनके पास दो हाथ रहने के बावजूद अपना पेट नहीं भर पाते हैं और इसी संसार में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने दो हाथों से सैकड़ों लोगों का पेट भरते हैं।
प्रमोद दास जी महाराज ने कहा कि हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे किसी को थोड़ा भी कष्ट हो। सुंदरता रूप से नहीं होती है। सुंदरता प्रेम में होती हैं। जिसको आप जिस नजरिए से देखोगे वह आपको उसी प्रकार दिखाई पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान सरिता निषाद, रामचंद्र, मंजू देवी, रामेश्वर निषाद, मेवा लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP