जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के तिलंगा गांव में गुरुवार सुबह झुंड में नाचते राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने एक मोर को काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों से मोर को बचा लिया। लेकिन मोर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

गांव के लोग घायल मोर को लेकर पशु चिकित्सालय नेवढ़िया ले गए। डाक्टर के ​नहीं मिलने के कारण कुछ समय बाद मोर की मौत हो गई। गुरुवार सुबह तिलंगा गांव के तालाब पास राष्ट्रीय पक्षी मोर नाच रहे थे।
तभी कुछ आवारा कुत्ते मोर के झुंड पर हमला बोल दिए और काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पशु चिकित्साधिकारी रामनगर आखिलेश मौर्या ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं है।




DOWNLOAD APP