जौनपुर। लोकसभा चुनाव में जहां जौनपुर संसदीय सीट से बसपा-सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह को 80 हजार से अधिक मतों से हराया, वहीं मछलीशहर सुरक्षित सीट से पिछले चुनाव में बसपा से लड़कर भाजपा के प्रतिद्वंदी रहे बीपी सरोज ने इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में गठबंधन प्रत्याशी टी. राम को रोमांचक अंदाज से हरा दिया।

देर रात तक चले मतगणना के उपरांत की गयी घोषणा के अनुसार जौनपुर से गठबंधन प्रत्याशी श्री यादव को 5 लाख 20 हजार 46 मत प्राप्त हुये जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह को 4 लाख 39 हजार 292 मत प्राप्त हुये। इसके अलावा कांग्रेस के देवव्रत मिश्र को 27 हजार 107, अजय शर्मा को 6390, अनिल कुमार को 1432, अशोक खरवार को 1593, बृजेश कुमार को 5465, नवीन को 945, मोइउद्दीन को 2960, राजेश कुमार को 2195, रूक्मणि देवी को 2162, विनोद कुमार को 2017 विशोक विश्वकर्मा को 2446, शेषमणि मौर्य को 3838, श्याम लाल को 1730, सुनील कुमार को 5768, संगीता देवी को 3747, अशोक कुमार को 1187, प्रदीप पाण्डेय को 4924 एवं माधवेन्द्र सिंह को 890 मत मिले जबकि 2426 लोगों ने नोटा दबाया।
इसी तरह मछलीशहर से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 4 लाख 88 हजार 397 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी टी. राम को 4 लाख 88 हजार 216 मत मिले। इसके अलावा डा. अमरनाथ पासवान को 7622, गरीब को 2477, चंचल कुमार को 2620, जितेन्द्र को 1425, दशरथ को 2814, दीपचन्द राम को 2814, नन्द लाल को 1591, बृजेश कुमार को 1999, राजकेशर को 2041, राजनाथ को 11223, रामनरेश को 4273, गंगाराम को 3168, दीपक कुमार को 5019 मत मिले जबकि 10 हजार 830 लोगों ने नोटा दबाया।




DOWNLOAD APP