जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसावा गांव में शुक्रवार की शाम बवंडर उठने से घर का करकट समेत दीवाल धराशाही हो गया। जिसमें दबकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।

तरसावा गांव में शुक्रवार की शाम अचानक बवंडर आंधी का रूप लेकर उठी। देखते देखते मुंशी राजभर के घर के अगले हिस्से का करकट व दीवाल गिर गया। जिसमें उनकी पत्नी 57 वर्षीय परमा देवी सोई थी। वह करकट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन देर शाम शाहगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।




DOWNLOAD APP