सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के रीठी गांव में पानी ले जाने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव बरकरार है।

उक्त गांव निवासी दिवाकर मिश्र के यहां शादी थी। दरवाजे की धूल को शांत करने के लिए दोपहर में पड़ोसी के यहां से पानी लेने के लिए पाइप बिछाई थी। पाइप बिछाते समय ही पड़ोसी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। बात और बढ़ी तो लाठी डंडा व राड से मारपीट होने लगी।
जिसमें एक पक्ष से दिलीप मिश्र, सतीश (38), सत्यम मिश्रा (22), अश्विनी मिश्रा (25), द्रोपदी मिश्रा (60), सावित्री मिश्रा (50), अखिलेश मिश्रा (42) घायल हो गए। जिसमें सतीश व सत्यम को गंभीर चोटें आई है। वहीं दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश मिश्रा (35), जोड़ावती देवी (48) व आयुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




DOWNLOAD APP