जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। युवती के गर्भवती होने पर उसे मुंबई में छोड़कर युवक फरार हो गया। पीड़ित युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक के परिजन उसकी दूसरी शादी करने के लिए आमादा है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर उसने आत्मदाह की भी धमकी दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केराकत पुलिस हरकत में आयी और आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी युवक के परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने आरोप लगाया है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी गांव का युवक ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। साथ साथ जीने मरने और शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाया।

इसके बाद वह मुझे 20 जुलाई 2018 को मुम्बई भगा ले गया। मुबई के श्रीराम मंदिर में शादी के बाद बांद्रा कोर्ट जाकर कोर्ट मैरिज किया। धीरेंद्र वहां किराये के मकान में उसके साथ रहने लगा। 10 महीना साथ साथ रहने के दरम्यान वह गर्भवती हो गयी। 8 अप्रैल 2019 को धीरेंद्र उसे झूठ बोलकर गांव चला आया। एक सप्ताह पूर्व जब उसे जानकारी हुई कि परिजनों के दबाव में वह दूसरी शादी करने जा रहा है तो वह अपने पति से मोबाइल से सम्पर्क करने की कोशिश की। धीरेंद्र की मोबाइल लगातर बन्द होने से वह हैरान हो गई। वह मुंबई से गांव आ गई। धीरेंद्र नहीं मिला। थक हारकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। किन्तु स्थानीय पुलिस मदद में हीलाहवाली करती रही।
चर्चा है कि दूसरी शादी के लिए 12 मई को धीरेंद्र की बारात जानी है। विवाहिता का आरोप है कि जब वह अपने पति के घर परिजनों के साथ गई तो पति के परिजनों ने मारा पीटा और धमका कर भगा दिया। पीडि़ता ने मौके से ही 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। इसके बाद वह थानागद्दी पुलिस चौकी और केराकत थाने पर पहुंची। पीडि़ता ने बताया कि कोई सुनवाई नही हुई। वह अपना दुखड़ा लेकर जौनपुर पुलिस कप्तान के पास गई और आप बीती सुनाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस हरकत में और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। विवाहिता ने चेतावनी दी है कि पुलिस उसे उसके पति से नहीं मिलवाएगी तो वह आत्महत्या कर लेगी।






DOWNLOAD APP