केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के टड़वा गांव में मंगलवार की रात बारात में नाचने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें चार लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के टड़वा गांव में मंगलवार की रात बारात आयी हुई थी। जिसमें गांव के दो पक्ष के लोग बारात में नाचने लगे। उसी दौरान दोनों पक्षों से कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गयी। जिसमें एक पक्ष से पंधारी यादव 39 वर्ष, सूरज 24 वर्ष, कुंदन 28 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से सुभाष यादव घायल हो गये।

एक पक्ष के तीनों घायलों को उपचार के लिये केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पंधारी व सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पंधारी यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर दूसरे पक्ष के घायल सुभाष यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।




DOWNLOAD APP