जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गाँव में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गाँव निवासी निजामुद्दीन की पत्नी रिजवाना गुरुवार देर शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर पर नहीं था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लटक रहे शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि रिजवाना की शादी पांच वर्ष पूर्व आरोपी पति से हुई थी। रिजवाना दूसरी बीबी थी। घटना की सूचना पर मृतका के मायके जनपद अम्बेडकरनगर से लोग पहुँच गए। रिजवाना की मां ने उसके पति पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।




DOWNLOAD APP