जौनपुर: गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने नमाजियों से की मुलाकात | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कर दर्जनों गांवों का किया भ्रमण
जौनपुर। जौनपुर सदर लोकसभा सीट के बसपा-सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने शुक्रवार को अपने लाव-लश्कर के साथ कई मस्जिदों पर पहुंचकर नमाजियों से मुलाकात किया। इसके अलावा कई जगह पर लोगों से सम्पर्क करते हुये उन्होंने जगह-जगह सभा भी किया।
जौनपुर नगर के बड़ी मस्जिद में नमाजियों से मुलाकात करते
गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव एवं उपस्थित अन्य लोग।
|
उपरोक्त कार्यक्रमों में उनके साथ गजराज यादव, राजकुमार गौतम, शकील अहमद, सलीम खान, सपा जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, डा. लक्ष्मीकांत यादव, डा. अमित यादव, अलमास सिद्दीकी, मिर्जा जावेद सुल्तान, निजामुद्दीन सहित बसपा, सपा व रालोद के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।