मुंबई: श्रवण कुमार को बधाई देने के लिए पहुंचे उत्तर भारतीय | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुंबई। नवी मुंबई घंसोली स्थित श्री गणेश दर्शन बिल्डिंग में श्रवण कुमार पासी का सोमैया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयनित होने पर उनके पिता प्रधानाध्यापक विनोद छोटेलाल पासी, माता निशा पासी को गुलाब का पौधा देकर लोगों ने अभिनंदन किया।
श्रवण कुमार नवी मुंबई में रहकर अपने परिवार की मान-प्रतिष्ठा को कायम रखने में सफल सिद्ध हुए। जिन्होंने अपने कुल का ही नहीं अपितु पूरे उत्तर भारतीयों के होनहार, मेधावी छात्र बनकर गौरवान्वित किया है। श्रवण कुमार का परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। विगत कई वर्षों से तीसरी पीढ़ी के लोग यहाँ रहते आ रहे हैं। इनका जन्म व शिक्षा-दीक्षा मुंबई में हुआ।
शिक्षाविद् एवं दलित चिंतक चंद्रवीर बंशीधर यादव, शिक्षाविद् राजकुमार यादव, डाॅ. प्रमोद पासी, अशोक पासी, ऊषा पासी, ऊषा जायसवाल, रमेश जायसवाल अरविंद गुप्ता आदि ने बधाई दिया।