जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी प्रान्त के महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’ ने कहा कि यह भाजपा की जीत नहीं, बल्कि भारतवासियों की जीत है। सभी धर्म, जाति, वर्ग आदि के लोगों ने पिछली बार से अधिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रहित के लिये भाजपा को वोट देकर केन्द्र में पुनः सरकार बनवाया।
इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू
प्रान्त मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा।
दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान श्री जायसवाल ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा विचारधारा वाले लोगों के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि सभी के स्नेह, सहयोग, प्यार, आशीर्वाद के चलते ही केन्द्र में पुनः भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।
श्री जायसवाल ने आगे कहा कि विपक्ष के तमाम दलों के एकजुट होने के बावजूद भी देशवासियों ने अपने विवेक का परिचय देते हुये राष्ट्रहित के बारे में सोचने वाली भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद के रूप में वोट दिया।




DOWNLOAD APP