सुईथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित सुईथाकला के महुआतर गांव में डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों व बरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद घरातियों ने दुल्हे को बंधक बना लिया।
सुईथाकला के महुआतर गांव निवासी रुबी पुत्री तिलकधारी बिंद की शादी आकाश पुत्र धनराज निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय के बीच होना था। बराती भी समय से पहुंच गई। रात करीब आठ बजे गांजे बाजे के साथ बराती द्धार पूजा पर पहुंचे। तभी डीजे पर डांस को लेकर बराती घराती में मारपीट हो गई। जिसमें बराती विनोद बिंद 25 वर्ष, शशी बिंद 20 वर्ष, कृष्णा बिंद 30 वर्ष, विश्वनाथ बिंद 35 वर्ष, बबलू 18 वर्ष समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर लड़के पछ के लोग शादी किए बगैर भागने लगे। तभी घरातियों ने लड़के को बंधक बना लिया और शादी करने का सामाजिक दबाव बनाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के के पिता धनराज बिंद की तहरीर पर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष के लोग पूरी रात शादी करने के लिए मान-मनौवल करते रहे। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे सम्मानित लोगों के बीच बचाव के बाद लड़के पक्ष के लोग शादी के लिए राजी हुए।  ​इसके बाद विधि विधान से शादी सम्पन्न हुई। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे विदाई सम्पन्न हुई।




DOWNLOAD APP