मछलीशहर, जौनपुर। सुजानगंज थानान्तर्गत ग्राम साड़ीकला (सरायभोगी) गांव निवासी महिला की खाना बनाते समय जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो गई।

उक्त गांव निवासी बालमुकुन्द की पत्नी पिंकी 34 वर्ष शनिवार की सुबह खाना बना रही थी। इसी बीच उसे किसी विषैले जन्तु ने काट लिया। जिसकी जानकारी घर वालों को दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी हालत गंभीर होने लगी। परिजन उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।




DOWNLOAD APP