जौनपुर: किशोरी व महिला ने खाया कीटनाशक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला और किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया।
जौनपुर-आजमगढ़ सीमा स्थित नौहरा गांव निवासी नाजिया (23) पत्नी इम्तियाज अहमद ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। दूसरी ओर नूरपुर गांव निवासी निधि (15) को किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट फटकार लगाई थी। जिससे नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक हालत सामान्य बताई जाती है।